फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man who came to his in laws house died in bike accident in varanasi

Varanasi: ससुराल आए युवक की बाइक की टक्कर से मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
सार

वाराणसी के चित्रसेनपुर गांव के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे पैदल पार कर रहे शंकर वनवासी (38) की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई।

विज्ञापन
young man who came to his in laws house died in bike accident in varanasi
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चित्रसेनपुर गांव के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे पैदल पार कर रहे शंकर वनवासी (38) की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर वनवासी बस्ती के लोगों ने किसान सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर पुलिस के वाहन और एंबुलेंस को घेर लिया। सभी नारेबाजी करते हुए शव देने की मांग करने लगे। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा तो सभी शांत हुए और सर्विस रोड पर आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के सेमरी गांव का रहने वाला शंकर वनवासी चित्रसेनपुर गांव की वनवासी बस्ती स्थित अपनी ससुराल आया था। चित्रसेनपुर गांव के समीप बुधवार की शाम चार बजे शंकर पैदल ही नेशनल हाईवे पार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने शंकर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और शंकर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल बाइक सवार और शंकर का शव बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवा रही थी तभी वनवासी बस्ती के लोग आ गए और हंगामा शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शंकर के गांव सेमरी के ग्राम प्रधान शिव यादव को बुलवाया, लेकिन परिजन शंकर का शव सौंपने की मांग पर अड़े हुए थे। अंतत: सेमरी के ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन मिर्जापुर जिले के बरैनी गांव स्थित गंगा घाट पर शंकर के शव की अंत्येष्टि के लिए रवाना हो गए।

दादी के साथ घर जा रहे मासूम की बस की टक्कर से मौत

भंदहा गांव की रहने वाली गिरिजा देवी के साथ पैदल ही घर जा रहे उनके चार वर्षीय पोते आयुष को रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से मासूम की मौत हो गई। घटनास्थल के समीप मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी बस चालक को पकड़ कर चौबेपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भंदहा गांव निवासी पिंटू यादव का बेटा आयुष मंगलवार की देर रात अपनी दादी गिरिजा देवी के साथ दुकान से घर जा रहा था। उसी दौरान वाराणसी की ओर से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। बस की टक्कर से आयुष की मौत हो गई।

ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बस चालक को हिरासत में लेकर चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, मासूम आयुष की मौत के बाद उसके परिजनों की हालत बेसुधों जैसी थी। परिजनों ने बताया कि खेती करने वाले पिंटू यादव के दो बेटों और एक बेटी में आयुष दूसरे नंबर पर था। आयुष की मां ज्योति को परिजन बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed