यूपी: खेत पर सो रहे युवक पर लकड़बग्घे ने किया हमला, फिर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार की रात एक लकड़बग्घे ने युवक पर हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। इस दौरान युवक की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रात में ही लकड़बग्घे को मार डाला।
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम कराकर लकड़बग्घे का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भागते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है।
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के मझरा गांव में मिश्रधाप गांव निवासी रामचंद्र निषाद सब्जी की खेती करता है। रखवाली के लिए वह शनिवार की रात में खेत पर सोया था। इसी दौरान अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया।
युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और खुरपी से लकडबग्घे को मार डाला। लकड़बग्घे के हमले में घायल युवक को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने लकड़बग्घे के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा व चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पोस्टमार्टम कराकर चील्ह चौराहा पर अंतिम संस्कार कर दिया।
वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि लकड़बग्घा अनुसूची एक का जानवर है। इसके संरक्षण के लिए सरकार प्रयासरत है। लकड़बग्घा ग्रामीण क्षेत्र में घुस गया था, भागते समय वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।