फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man reached inside boundary wall of varanasi airport,

Varanasi: एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फांद अंदर पहुंचा युवक, सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ा

Wed, 07 Jun 2023 11:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 11:45 PM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की चहारदीवारी फांद कर बुधवार को एक व्यक्ति ऑपरेशनल क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रहा था।  सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
young man reached inside boundary wall of varanasi airport,
वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की चहारदीवारी फांद कर बुधवार को एक व्यक्ति ऑपरेशनल क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच सीआईएसएफ के जवानों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति प्रतापगढ़ का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

विज्ञापन


इससे पहले तरह मंगलवार को भी एक व्यक्ति चहारदीवारी फांद कर ऑपरेशनल क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, उसे भी सीआईएसएफ के जवानों द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया था। सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि हमारे जवान मुस्तैदी के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करते हैं। इसलिए जो कोई भी ऐसा प्रयास करेगा वह पकड़ा जरूर जाएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी के इस गांव में अब नहीं होगी किसी मृतक की तेरहवीं, जंगल में आग की तरह फैली खबर, क्या है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed