फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man murdered in Varanasi and dead body thrown in forest

Varanasi News: युवक की हत्या कर शव गोमती नदी के पास बबूल के जंगल में फेंका, लाश के पास पड़े थे ये सामान

Tue, 11 Jun 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Jun 2024 01:06 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव के समीप शराब की शीशी, ग्लास, चिप्स के पैकेट और दो मास्क पड़ी थी। शव को मॉर्च्यूरी में रखवा कर पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
young man murdered in Varanasi and dead body thrown in forest
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजवारी (भंदहां कला) में वाराणसी-गाजीपुर नेशनल हाईवे से पूर्व दिशा में गोमती नदी के पास 500 मीटर दूर बबूल के जंगल में एक युवक की हत्या कर शव फेंका मिला। चौबेपुर थाने की पुलिस युवक की पहचान नहीं करा सकी। शव को मॉर्च्यूरी में रखवा कर पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजवारी (भंदहां कला) गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों को युवक का लहूलुहान शव दिखा। युवक जींस पैंट, सफेद रंग का जूता व काले रंग का मोजा और सफेद रंग की बनियान पहने हुए था। उसके सिर, मुंह और आंख पर गहरी चोट के निशान थे।
विज्ञापन


शव के पास ही अंग्रेजी शराब की खाली शीशी, प्लास्टिक के चार ग्लास, चिप्स के खाली तीन पैकेट और काले रंग के दो मास्क पड़े थे। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस आई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के थानों के साथ ही पड़ोसी जिले की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जंगल की ओर आने वाले सभी रास्तों पर भी देखा जा रहा है कि कहीं सीसी कैमरा हो। युवक की पहचान करा कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

टहलने निकले शख्स का शव वरुणा नदी में मिला

वरुणा नदी के पिपरहवा घाट पर मंगलवार को एक युवक का शव उतराया मिला। लोगों की सूचना पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने शव को वरुणा नदी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान हुकुलगंज निवासी तीन बेटियों व एक बेटे के पिता वसीम (40) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वसीम चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। कामकाज न करने के कारण अवसाद में रहता था। दोपहर बाद घर से वह चाय पीने के लिए निकला था। उसके बाद पुलिस से सूचना मिली कि वरुणा नदी में वसीम का शव मिला है। उधर, पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed