फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man killed by pickup collision in varanasi while he went for shopping for own wedding

मातम में बदली खुशियां: अपनी शादी की खरीदारी करने निकले युवक की पिकअप के टक्कर से मौत, भाई घायल

Thu, 27 May 2021 10:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 May 2021 10:32 PM IST
सार

वाराणसी के फूलपुर-सिंधौरा मार्ग स्थित दलित बस्ती के पास बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो वहीं उसका चचेरा भाई घायल हो गया। मृत युवक अपनी शादी की खरीदारी कर लौट रहा था। 

विज्ञापन
young man killed by pickup collision in varanasi while he went for shopping for own wedding
तीन दिन बाद थी युवक की शादी, घर में मचा कोहराम, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में अनियंत्रित पिकअप वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।  मृत युवक की तीन दिन बाद शादी थी। वह  खरीदारी कर बाजार से घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।  घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे से दो परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


हादसा फूलपुर-सिंधौरा मार्ग स्थित दलित बस्ती के पास बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे हुआ। घायलों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख एक युवक को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। फूलपुर थाना अंतर्गत रतनपुर निवासी जंगबहादुर पटेल का पुत्र दिलीप पटेल (27) कर्नाटक स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन


30 मई को दिलीप की शादी थी तो घर आया हुआ था। शादी की खरीदारी के लिए दिलीप अपने चचेरे भाई आयुष पटेल (15) के साथ बाइक से बाजार आया और लगभग 11 बजे ख़रीदारी कर घर लौट रहा था। फूलपुर बाजार से लगभग एक किमी आगे बाइक गई होगी कि सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही दोनों में हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। दोनों को हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें आई। गंभीर अवस्था में घायलों को पिंडरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर एक निजी अस्पताल गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के भी चिकित्सकों ने जबाव दे दिया।

उसके बाद घायल दिलीप को लेकर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे तभी युवक ने लगभग दो बजे दम तोड़ दिया। वहीं चचेरे भाई की हालत सामान्य है। दिलीप की मौत की सूचना पाते ही मां गुलाबी देवी व पिता जंगबहादुर, बहन व अन्य परिजन बेसुध हो गए। तीन भाई व एक बहन के बीच दिलीप तीसरे स्थान पर था। 30 मई को दिलीप की शादी जौनपुर के जगदीशपुर में तय थी।

कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, बरात से लौट रहे थे

वाराणसी के कपसेठी गांव स्थित कृष्णा ढाबा के पास बुधवार रात कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही बाइक से तीनों युवक कछवां स्थित बरात से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित किया। जबकि घायल एक युवक को भदोही स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

बड़ागांव अंतर्गत भीटी नेवादा गांव के रहने वाले लालजी के पड़ोस में शादी थी और बारात कछवां गई थी। बारात में लालजी के तीसरे नंबर के पुत्र प्रशांत (21) के साथ भीटी के होरी लाल का पुत्र रोहित (18) और कपसेठी थाना अंतर्गत अकोढ़ा कला निवासी संदीप (26) भी गए थे।

बुधवार की देर रात कछवां स्थित बारात से सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। कपसेठी गांव के पास विपरीत दिशा में आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। आसपास ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे स्थित सीमेंट शेड से बना घर की छत पर एक युवक हवा में उछलते हुए जा गिरा, जिससे सीमेंट शेड टूट गया और युवक नीचे गिर पड़ा।

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना कपसेठी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रशांत (21) और संदीप (26) को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल रोहित (18) की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने भदोही स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार मालिक की तलाश कर रही है। वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

बड़े भाई की थी शादी, छोटे भाई की उठी अर्थी

भीटी नेवादा के रहने वाले लालजी के परिवार में बड़े बेटे की 30 मई को शादी थी। बड़े भाई की शादी के लिए प्रशांत (21) पुणे स्थित कंपनी से छुट्टी लेकर घर आया था। प्रशांत अपने बड़े भाई मनीष के साथ पुणे में रहकर काम करता था। 30 मई को होने वाली बड़े भाई मनीष की शादी में घर आया था। पड़ोसी की बारात में कछवां गया था। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया है। तीन दिन बाद बड़े भाई की शादी होने वाली थी तो वहीं छोटे बेटे की अर्थी को कंधा देने वाले पिता लालजी यही कहते हुए बेसुध हुए जा रहे थे। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed