फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man got angry on girl sending him friend request beat up young man BJP leader reached police station

UP: लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर भड़के उसके दोस्त, युवक को पटक-पटक कर पीटा; BJP नेता पहुंचे थाने

Mon, 07 Jul 2025 10:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 10:45 PM IST
सार

युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने दाे लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने मंडुवाडीह थाने पहुंच मामला दर्ज कराया। सीसीटीवी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Young man got angry on girl sending him friend request beat up young man BJP leader reached police station
घायल दीपक गिरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित विश्वनाथ गार्डन के पास सोमवार की रात शिवदासपुर निवासी दीपक गिरी नामक युवक पर आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने हमला बोल दिया। बुरी तरह से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि चारपहिया से आए हमलावरों ने हॉकी और असलहा की मुठिया से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना से हतप्रभ क्षेत्र के व्यापारी लामबंद हो गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडुवाडीह थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


शिवदासपुर में भाजपा नेता धीरज गुप्ता का विश्वनाथ गार्डन के नाम से लॉन और नेचर फ्रेश रेस्टोरेंट है। दीपक गिरी वहीं काम करता है। घायल दीपक ने बताया कि उसके दीपू नामक दोस्त ने किसी लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दिया था। उसी से नाराज होकर लड़की को अपना दोस्त बताने वाले हमलावर उसके पास आए और दीपू के विषय में पूछने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

दीपू के विषय में जानकारी ना होने की बात पर पिटाई कर दिए। हमले में दीपक गिरी का सिर फट गया, वह अचेत होकर गिर गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई।

मंडुवाडीह पुलिस ने इस मामले में दीपक पर हमला करने के आरोप में नितिन सिंह उर्फ डब्लू सिंह, अंकित सिंह, आकाश सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के तलाश में जुटी हुई है।

उधर, देर रात तक व्यापारी और क्षेत्रीय भाजपा नेता हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर डटे हुए थे। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed