फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man found unconscious died in varanasi

UP: बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत, कर्ज व प्रेम-प्रपंच का मामला आ रहा सामने, दर्ज हुई थी रिपोर्ट

Mon, 13 May 2024 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 May 2024 05:43 PM IST
सार

Varanasi News: मृतक की बाइक भी मिर्जामुराद में ही मिली। वहीं पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। दूसरी तरफ, मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
Young man found unconscious died in varanasi
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के मोकरमा गांव निवासी विकास (23) पुत्र तूफानी गत 10 मई को अपने घर से बाइक से मामा के यहां जाने की बात कहकर निकाला था, लेकिन वह पहुंचा नहीं। अगले दिन यानी 11 मई को विकास कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे रोहनिया के एक निजी अस्पताल में ले भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, युवक 10 मई को जब अपने मामा के यहां नहीं पहुंचा तो परिजनों ने कपसेठी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


विकास मां-बाप का इकलौता बेटा था। शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में रहकर कोई नौकरी करता था। नौकरी छूट गई थी। उसने काम के लिए किसी से एक लाख लोन लिया था, जिसकी भरपाई नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी कारण वह परेशान रहता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि विकास ने विषाक्त खाकर जान देने की कोशिश की थी। दूसरी बात यह भी सामने आ रही है कि मामा के गांव में किसी युवती से प्रेम संबंध था। दोनों को किसी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और वीडियो बनाकर उससे धन उगाही करता था।


चर्चा है कि वह धन देने में असमर्थता व्यक्त कर रहा था। वही लोग उसे मिर्जामुराद बुलाकर विषाक्त पदार्थ खिला दिए और बेहोशी की हालत में उक्त स्थान पर लाकर फेंक कर चले गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed