Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man dies seven months after marriage returned home from his in-laws house four days earlier

Varanasi News: शादी के सात महीने बाद युवक की मौत, चार दिन पहले ससुराल से आया था घर; जहर देने का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 01:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 01:42 PM IST
सार

Varanasi Crime: युवक की माैत की जानकारी मिलने के बाद मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Young man dies seven months after marriage returned home from his in-laws house four days earlier
प्रदूम कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भेड़हा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रदूम कुमार (25) पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। युवक का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, प्रदूम कुमार बुधवार की देर रात चार दिन बाद ससुराल से वापस लौटा था। गुरुवार सुबह जब उसके पिता श्यामलाल ने कमरे का दरवाजा खोला तो बेटे को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक की शादी मई 2025 में औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव (जनपद भदोही) में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि प्रदूम कुमार का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। करीब एक माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। चार दिन पहले प्रदूम अपने ससुराल विदाई के बहाने शादी में मिले गहने व बाइक लेने गया था। बुधवार की रात वह वहां से लौटकर सीधे अपने कमरे में चला गया था।

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने प्रदूम को जहर खिलाया, जिससे उसकी मौत हुई। उनका कहना है कि वह पिछले चार दिनों से ससुराल में ही रहा। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। इस दुखद घटना से मां केवला देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के आधार पर पुलिस जॉच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed