फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man dies hit by train in varanasi

Varanasi: ट्रेन के धक्के से युवक की मौत, गाड़ी बदलने के लिए क्रॉस कर रहा था रेलवे ट्रैक, हो गया दर्दनाक हादसा

Sat, 16 Mar 2024 09:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 09:01 PM IST
सार

Varanasi News: बालकेश्वर सिंह (19) अपने गांव के ही एक मित्र के साथ मुंबई जा रहा था। बालकेश्वर अपने मित्र सोनू यादव के साथ वाराणसी-टू-अहमदाबाद वाली ट्रेन में बैठ गया। सोनू के अनुसार, बालकेश्वर को इस बात की जानकारी हुई कि वह गलत ट्रेन में बैठ गया है।
ट्रेन कादीपुर (शिवपुर) रेलवे ट्रैक पर रुकी थी।

विज्ञापन
Young man dies hit by train in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थानांतर्गत कादीपुर अंडरपास रेलवे ट्रैक पर वाराणसी से अहमदाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेन से एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


माझा कमरिया थाना राजेसुल्तानपुर (अंबेडकर नगर) का निवासी बालकेश्वर सिंह (19) अपने गांव के ही एक मित्र के साथ मुंबई जा रहा था। बालकेश्वर अपने मित्र सोनू यादव के साथ वाराणसी-टू-अहमदाबाद वाली ट्रेन में बैठ गया। सोनू के अनुसार, बालकेश्वर को इस बात की जानकारी हुई कि वह गलत ट्रेन में बैठ गया है।
विज्ञापन


ट्रेन कादीपुर (शिवपुर) रेलवे ट्रैक पर रुकी थी। दोनों ट्रेन से उतरने लगे तभी जौनपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से बालकेश्वर की मौत हो गई।

मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed