{"_id":"5fc333cfd1aecd08dc2dc4b5","slug":"young-man-dies-during-treatment-in-hospital-wife-and-family-are-accused-of-killing-each-other-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, पत्नी और परिजनों का एक-दूसरे पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, पत्नी और परिजनों का एक-दूसरे पर हत्या का आरोप
Sun, 29 Nov 2020 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने किया थाने का घेराव।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कपसेठी गांव निवासी अनिल कुमार पाल(29) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अनिल के परिजनों ने उसकी पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कपसेठी थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
वहीं पत्नी ने भी परिजनों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप लगा कर हंगामा किया। अनिल कुमार पाल का विगत एक साल से ट्यूमर का इलाज बीएचयू अस्पताल में चल रहा था। शनिवार रात 12 बजे अनिल की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे भदोही स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अनिल की मां श्यामा देवी और भाई सुरेश पाल ने उसकी पत्नी उषा देवी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कपसेठी थाने को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कपसेठी थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मौत की वजह स्पष्ट होने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन