{"_id":"6654a45bf4fdc9b74d085512","slug":"young-man-dies-by-drowning-in-ganga-river-varanasi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबकर युवक की मौत: सेल्फी लेने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में समाया युवक; मशक्कत के बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबकर युवक की मौत: सेल्फी लेने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में समाया युवक; मशक्कत के बाद मिली लाश
Mon, 27 May 2024 08:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 08:49 PM IST
सार
Varanasi News: जिला प्रशासन और जल पुलिस द्वारा इन घाटों पर किसी भी प्रकार की चेतावनी का बोर्ड या वाटर बैरिकेडिंग नहीं की गई है। वहीं, नमो घाट का फर्श खत्म होते ही 80 फिट से अधिक की गहराई है। घाट के मल्लाहों की माने तो इन घाटों पर लोग गहराई में न जाने पाएं इसके लिए वाटर बैरिकेडिंग बेहत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
सूरज कुमार की लाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के नमो घाट पर सोमवार की शाम गंगा में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में सूरज कुमार (24) डूब गया। सूरज अपने दोस्तों के साथ नमो घाट पर घूमने आया था। इस दौरान सभी नहाने के लिए पानी में उतर गए। नहाने के दौरान सूरज और उसके दोस्त फोटो खींच रहे थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों की टीम ने करीब घंटे भर के प्रयास के बाद सूरज के शव को ढूंढ कर पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
चोलापुर के छोटा गोसाईंपुर गांव निवासी सूरज के पिता बच्चे लाल समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सूरज दोपहर में घर से निकला था। उसे तैरना नहीं आता था। बच्चे लाल के तीन बेटियों दो बेटों में सूरज सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नमो घाट से पंचगंगा घाट तक गहराई बन रही मौत का कारण
काशी के घाटों में शुमार नमो घाट, प्रह्लाद घाट, गाय घाट, गोला घाट, ब्रह्मा घाट, नारद घाट और पंचगंगा घाट पर लोगों के डूबने की घटनाएं अन्य घाटों से अधिक है। इन घाटों पर सीढ़ियां और मढ़ी के तुरंत बाद 50 फिट से अधिक गहराई है। जिन्हें तैरना नहीं आता है, वह इन घाटों पर काल के गाल में समा जाते हैं।