फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died by drowning in Ganges while trying to save his friend in Varanasi

दोस्त के लिए मौत को लगाया गले: सेल्फी के चक्कर में गंगा में डूब रहा था युवक, बचाने के चक्कर में दोस्त डूब गया

Mon, 28 Oct 2024 03:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 28 Oct 2024 03:20 PM IST
सार

मीर घाट पर सेल्फी लेने के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद उसका दोस्त बचाने के लिए आगे बढ़ा। स्थानीय लोगों ने युवक को तो बचा लिया, लेकिन बचाने गया दोस्त डूब गया। 

विज्ञापन
young man died by drowning in Ganges while trying to save his friend in Varanasi
गंगा में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मीर घाट पर गंगा में स्नान के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। युवक को बचाने के लिए उसका दोस्त आगे बढ़ा। युवक को तो बचा लिया गया, मगर उसका दोस्त गंगा में डूब गया। सूचना पाकर दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोंरों की मदद से शव बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


बिहार से काशी भ्रमण के लिए आए थे तीन दोस्त
बिहार के सिवान जिले के कुशवाहा नगर का रहने वाला डबलू कुमार (24) अपने दो दोस्तों बिट्टू कुमार और प्रदीप कुमार के साथ काशी भ्रमण पर आया था। तीनों दोस्त मीर घाट पर गंगा में स्न्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान प्रदीप कुमार सेल्फी लेने के चक्कर में असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। 
विज्ञापन


प्रदीप को डूबते देख उसे बचाने के लिए डबलू कुमार आगे बढ़ा। हालांकि प्रदीप कुमार को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, मगर डबलू कुमार गहरे पानी में डूब गया। सूचना पाकर जल पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और 11 एनडीआरएफ की टीम ने डबलू का शव बरामद किया। दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी डबलू के परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed