चंदौली: जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, आ रही थी भीषण बदबू, आसपास के लोग भी नहीं पहचान पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में नरकटी के जंगल में मंगलवार सुबह पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकी युवक की लाश मिली। चरवाहों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचित किया। लाश से दुर्गंध आ रही थी, ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से शव पेड़ से लटका है।
पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर थाने ले आई और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर ने उसे किसी ने मारकर फंदे पर लटका दिया है।
पेड़ पर लटकी युवक की लाश को सबसे पहले वन विभाग के वाचरों ने देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना प्रभारी राजेश सरोज भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास गांवों के लोगों को चौकीदारों के जरिए बुलवा लिया लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया।
थाना पुलिस ने बताया कि जंगल के अंदर पुराने विशाल महुआ के पेड़ में युवक का नंगा बदन, नीला पैंट, पैर में जूता, फंदे में उसका चश्मा लटका हुआ मिला है। लेकिन मृतक के गले में फंदा लगा मिला। उम्र करीब 28- 30 साल की बताई गई है। शिनाख्त न होने पर यह तो साफ है कि मृतक नौगढ़ समेत आसपास के किसी का गांव नहीं है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को किसी ने फंदे पर लटका दिया है या फिर उसने आत्महत्या कर ली, यह जांच के बाद ही पता लगेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।