फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man committed suicide by hanging in varanasi

युवक ने की आत्महत्या: खेत में काम करने गए थे मां और भाई, वापस लौटे तो कमरे का नजारा देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 06 Sep 2025 07:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Sep 2025 07:01 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में रुपये के लेनदेन में पिटाई से आहत युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव के रहने वाले नीरज पटेल (18) ने अपने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक का छोटा भाई मनीष जब घर आया तो अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर रमना चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

 
मृतक नीरज के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि गांव के एक व्यक्ति ने पैसे के लेनदेन को लेकर उसे तीन दिन पहले बुरी तरह घर पीटा था। घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: पांच घंटे की देर से पहुंची मुंबई से आने वाली अकासा की फ्लाइट, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नीरज के पिता विनोद पटेल की शिकायत पर गांव के रहने वाले विजय यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। मृतक के पिता ने बताया कि सुबह सब्जी तोड़ने के लिए खेत जाने को उसे कहा गया नहीं गया। इस पर उसकी मां, भाई सब्जी तोड़ने के लिए चले गए। भाई जब वापस लौटा तो कमरे में नीरज को फंदे से लटकता देख चिल्लाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed