फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man commits suicide jumping Ganga from boat in front of Assi Ghat divers jump in search

UP : डिप्रेशन के शिकार युवक ने गंगा में लगाई छलांग, मारपीट मामले में था आरोपी; मामा से बोला- मुझे फंसाया गया

Thu, 07 Nov 2024 12:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 12:07 PM IST
सार

Varanasi News : मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश में गोताखोर प्रयास कर रहे थे। वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Young man commits suicide jumping Ganga from boat in front of Assi Ghat divers jump in search
अमन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अस्सीघाट के सामने नाव पर चढ़कर गंगा में कूद बीती रात करीब 12.30 बजे के बाद अमन गोस्वामी (23) ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पाकर पहुंची पुलिस गोताखरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन


घटना के दौरान शिवराज नगर कॉलोनी (बजरडीहा) के रहने वाले युवक के मामा रामजी गिरी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी बातों को नजर अंदाज करके युवक नाव पर दौड़कर चढ़ा और गंगा में कूद गया।
विज्ञापन


रामजी ने बताया कि उनकी बहन मंजू प्रयागराज के आनंद भवन कर्नलगंज की रहने वाली है। उनका बड़ा बेटा अमन सोमवार को उनके घर शिवराज नगर आया था। वहां पर मारपीट के मामले में आरोपी होने के बाद काफी डिप्रेशन में हो गया था। रामजी अस्सी घाट पर पानी और कोल्ड ड्रिंक बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दुकान पर बुधवार रात 11.30 बजे अमन आया था। वह काफी परेशान लग रहा था। दुकान से उठकर घाट की तरफ चला गया था। अमन के पिता राजेश प्रयागराज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। अमन दो भाई एक बहन में बड़ा था। इंटर तक पढ़ाई किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed