फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man commits suicide by hanging after quarrel with mother, wife blames mother-in-law

Varanasi News: मां से झगड़े के बाद युवक ने फंदे से लटकर दी जान, पत्नी ने सास को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 09 Mar 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging after quarrel with mother, wife blames mother-in-law
लोहता। थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव में पारिवारिक विवाद से आहत युवक ने शनिवार की देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं रविवार को मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर अपनी सास को घटना का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


अयोध्यापुर निवासी राजकुमार मौर्य (32) ने अपने मकान के एक कमरे में छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटकर जान दे दी। मृतक की पत्नी प्रियंका मौर्य का आरोप है कि उसकी सास और ससुर के बीच अक्सर बात-बात पर झगड़ा होता रहता था, जिससे उसके पति काफी परेशान रहते थे। कई बार समझाने के बावजूद विवाद बंद नहीं हुआ। शनिवार को भी सास-ससुर के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसके पति ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

प्रियंका के मुताबिक जब वह कमरे में पहुंची तो पति फंदे पर लटके हुए थे। शोर मचाने पर सास वहां पहुंचीं और उसे हटाकर अपने भाइयों सुरेश मौर्य, बाबूलाल मौर्य और राजू मौर्य को बुला लिया। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया गया। प्रियंका की शादी चार वर्ष पहले राजकुमार से हुई थी। उसका मायका भी लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में है थाना प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर मौर्य ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed