फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man attacked with sharp weapon, lost his life

Varanasi News: धारदार हथियार से युवक पर हमला, जान गई

Wed, 22 Nov 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sharp weapon, lost his life
कौलापुर। कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव में सोमवार की देर रात एक 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। लहूलुहान अवस्था में वह घर से एक किलोमीटर दूर पाया गया। उसे डीघ सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव निवासी वंशराज सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मनीष सिंह सोमवार की शाम से ही घर से निकला था। देर शाम इनारगांव सड़क मार्ग पर घर से करीब एक किलोमीटर दूर वह लहुलूहान अवस्था में पड़ा हुआ था। उधर से गुजर रही एक महिला की नजर उस पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। महिला की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि युवक अचेतावस्था में पड़ा हुआ है और उसका कान कटने के साथ उसपर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। मौके पर उसकी चप्पल और नमकीन के पैकेट पड़े हुए थे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को डीघ सीएचसी भेजवाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से भी उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजेश भारती सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर डाग स्क्वायड सहित फारेसिंक टीम ने जांच-पड़ताल की। इधर युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। आराेपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वंशराज के चार पुत्र थे। जिसमें तीसरे नंबर मनीष था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed