{"_id":"689a4cfddd18691ce10a085b","slug":"young-heroes-won-1-0-with-a-goal-from-amit-match-between-bareka-and-upsc-was-drawn-varanasi-news-c-20-vns1056-1085828-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अमित के एक गोल से यंग हीरोज 1-0 से जीता, बरेका और यूपीएससी के बीच मैच ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अमित के एक गोल से यंग हीरोज 1-0 से जीता, बरेका और यूपीएससी के बीच मैच ड्रॉ
विज्ञापन
बीएचयू के एंफीथियेटर फुटबॉल ग्राउंड पर मोहम्मद रजाउद्दीन मेमोरियल वाराणसी जिला फुटबॉल के सुपर लीग मुकाबले में सोमवार को पहला मैच यंग हीरोज और फुटबॉल नर्सरी के बीच खेला गया। इसमें यंग हीरोज ने 1-0 से जीत दर्ज की। वहीं बरेका और यूपीएससी के बीच हुआ दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया। यंग हीरोज की टीम ने मैच की शुरुआत से ही फुटबॉल नर्सरी के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। पहले हाफ तक स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में यंग हीरोज ने छोटे पास और थ्रू पास से तेज खेलना शुरू किया। खेल के 65वें मिनट में यंग हीरोज के अमित यादव ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से एक भी गोल नहीं हो सका। अंत में यंग हीरोज 1-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच बरेका और यूपीएससी के बीच खेला गया। खेल का ज्यादा समय मैदान के बीच में ही बीता। 30वें मिनट में बरेका के बालू वर्मा ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ के 65वें मिनट में यूपीएससी के विक्रांत सोलंकी ने गोल करके मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच की अंतिम सीटी बजने तक स्कोर बराबरी पर ही रहा। लीग में 12 अगस्त को रेस्ट डे रहेगा। इसके बाद 13 अगस्त को दो और मैच खेले जाएंगे, जिसके साथ ही इस जिला फुटबॉल लीग का समापन होगा।
विज्ञापन
दूसरे हाफ के 65वें मिनट में यूपीएससी के विक्रांत सोलंकी ने गोल करके मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच की अंतिम सीटी बजने तक स्कोर बराबरी पर ही रहा। लीग में 12 अगस्त को रेस्ट डे रहेगा। इसके बाद 13 अगस्त को दो और मैच खेले जाएंगे, जिसके साथ ही इस जिला फुटबॉल लीग का समापन होगा।
विज्ञापन