फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young girl said she is adult and have considered her lover as husband

जिससे होनी थी शादी वह पसंद नही था तो चली गई प्रेमी के पास, पंचायत में बोली- मैं बालिग हूं और प्रेमी को पति मान चुकी हूं...

Mon, 13 Apr 2020 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Apr 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Young girl said she is adult and have considered her lover as husband
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी के साथ घर छोड़ कर गई युवती को वाराणसी के चोलापुर थाने लाया गया तो उसने पंचायत में कहा कि मैं बालिग हूं। साथ ही प्रेमी को पति मान चुकी हूं। युवक और युवती पक्ष की पंचायत काफी देर तक चली। इस बीच युवती अपने निर्णय से टस से मस न हुई। आखिरकार पुलिस ने कोई रास्ता न देख युवक और युवती को साथ भेज दिया।

विज्ञापन

चोलापुर क्षेत्र से एक युवती 15 मार्च को घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। मई में युवती की शादी होनी थी। युवती के परिजनों को पता लगा कि वह बनारस में रह रही है तो पुलिस को सूचना दी। रविवार की रात पुलिस युवती और उसके प्रेमी को अजगरा चौकी ले आई।

विज्ञापन


दोनों के परिजन आए तो युवती ने कहा कि उसकी उम्र 20 वर्ष है। जहां उसकी शादी तय हुई है, वह लड़का उसे पसंद नहीं है। वह अपने प्रेमी को पति मान कर उसके साथ चली गई। पुलिस ने कोई और रास्ता न देख युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed