फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young artists gave the message of environmental protection in BHU

Varanasi News: बीएचयू में युवा कलाकारों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 14 Jul 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young artists gave the message of environmental protection in BHU
बीएचयू के दृश्य कला संकाय स्थित अहिवासी कला दीर्घा में रविवार को कलाकारों ने 50 कलाकारों ने कागज की प्लेट, मिट्टी के तवे पर बनाई कलाकृति की प्रदर्शनी लगाई। इसके माध्यम से विश्व बंधुत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलात्मक जागरूकता कार्यक्रम रंग मल्हार के तहत आयोजित प्रदर्शनी में कलाकारों ने कला दीर्घा में मिट्टी के तवे, सिरामिक और डिस्पोजेबल कागज की प्लेट पर अपनी निजी शैली में चित्रांकन किया। इसके बाद विश्वनाथ मंदिर द्वार के समक्ष इसको प्रदर्शित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं चित्रकार डॉ. सुरेश जांगिड़ ने बताया कि इस नवाचार का प्रारंभ 2010 में जयपुर के कलाकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने किया है। तब से ही रंग मल्हार का आयोजन जुलाई माह के रविवार को विभिन्न जगहों पर किया जाता है। प्रत्येक वर्ष एक नए चित्र तल पर अभिव्यक्ति की जाती है।इस दौरानकलाकार विजय सिंह, अजय उपासनी, प्रोफेसर जसमिंदर कौर, सोनिका शर्मा, गरिमा यादव, श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed