फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogis minister Ravindra Jaiswal called the meeting of Akhilesh and Nitish Kumar a fuse wire

अखिलेश और नीतीश कुमार की मुलाकात पर योगी के मंत्री का तंज: 'दोनों ही फ्यूज तार हैं, इनमें कोई करंट नहीं'

Sun, 11 Sep 2022 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 11 Sep 2022 01:42 PM IST
सार

लखनऊ में सपा कार्यालय पर लगे अखिलेश यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर पर प्रदेश के स्टांप और पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पलटवार किया। बोले-  दो फ्यूज तारों के मिलने से करंट नहीं पैदा होता।

विज्ञापन
Yogis minister Ravindra Jaiswal called the meeting of Akhilesh and Nitish Kumar a fuse wire
मंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को प्रदेश के स्टांप और पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने दो फ्यूज तारों का मिलन करार दिया है। लखनऊ में सपा कार्यालय पर लगे पोस्टर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि दो फ्यूज तारों के मिलने से करंट नहीं पैदा होता।

विज्ञापन

अमर उजाला से जायसवाल ने कहा कि यूपी की जनता अखिलेश यादव को एक नहीं कई बार नकार चुकी है। मगर वे जमीनी हकीकत को मानने की बजाय आभासी दुनिया में हैं। यही कारण है कि जनता से नकारे गए लोगों में उन्हें भविष्य दिखता है।
विज्ञापन

बिहार में नीतीश कुमार की छवि कैसी है यह जगजाहिर है, उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता अब पूरी तरह समाप्त है। सत्ता के लिए वे किसी को भी धोखा दे सकते हैं। अब ऐसे दो फ्यूज तार जनता के बीच फुस्स ही साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वर्ष 2024 के आम चुनाव में भाजपा यूपी और बिहार में क्लीन स्वीप करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed