फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Sarkar will soon set up separate force to stop illegal mining

'अवैध खनन रोकने के लिए अलग फोर्स का गठन जल्द करेगी योगी सरकार'

Sun, 07 May 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 07 May 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Yogi Sarkar will soon set up separate force to stop illegal mining
खनन, मद्य निषेध और आबकारी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय - फोटो : अमर उजाला
सूबे में अवैध खनन रोकने के लिए अलग फोर्स का गठन किया जाएगा। सरकार इस पर विचार कर रही है। फोर्स का स्वरूप जल्द ही तय किया जाएगा। इसके साथ ही खनन विभाग में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


यह बातें प्रदेश की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी तथा मद्य निषेध विभाग की राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहीं। 
रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में सोनभद्र और मिर्जापुर में पूर्व की सरकार में अवैध खनन होते रहे हैं।

वह सोनभद्र की प्रभारी मंत्री भी हैं। अब प्रयास किया जाएगा कि अवैध खनन न हो। अवैध खनन करने वालों और इसमें शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दूकानों को लेकर विरोध प्रदर्शन को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया। कुछ स्थानों की शिकायतें तो सही हैं लेकिन ज्यादातर स्थानों पर विरोध को हवा देने वाले अन्य दलों के लोग है।
विज्ञापन


कहा, दरअसल महिलाओं का विरोध जहरीली शराब को लेकर है। सरकार भी चाहती है कि जहरीली शराब न बिके। वैध दूकानों को जबरन बंद कराना गलत है। इस समय जितनी भी शराब की दूकानें चल रही हैं, वह सपा सरकार में आवंटित की गई है। मौजूदा सरकार 2018 में ही आबकारी नीति में कोई बदलाव कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, अदालत के आदेश के तहत हाईवे के 500  मीटर के दायरे में आने वाली शराब की दूकानों और बार को बंद करा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार जल्द ही अपना पक्ष रखेगी। 

इनरह्वील क्लब वाराणसी नार्थ की अध्यक्ष बनीं ममता

Yogi Sarkar will soon set up separate force to stop illegal mining
इनरह्वील क्लब वाराणसी नार्थ - फोटो : अमर उजाला
कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में रविवार को इनरह्वील क्लब वाराणसी नार्थ की ओर से पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में क्लबों का योगदान महत्वपूर्ण होता है।

इनरह्वील क्लब नारी उत्थान एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

संगठन की उपाध्यक्ष स्मिता पिंगले ने कहा कि दुनिया के सौ से अधिक देशों में संस्था की सदस्य हैं। इससे पहले ममता द्विवेदी ने इनरह्वील डिस्ट्रिक्ट-312 मंडलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed