{"_id":"59154fb64f1c1b231f853955","slug":"yogi-sarkar-will-now-announce-the-power-cut-from-loudspeaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लाउडस्पीकर से बिजली कटौती की सूचना देगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लाउडस्पीकर से बिजली कटौती की सूचना देगी योगी सरकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 12 May 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने जनता की सहूलियत के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश सरकार आपके इलाके में बिजली कटौती की सूचना लाउडस्पीकर, फेसबुक और ट्विटर से देगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस पहल की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने गुरुवार को बलिया में संवाददाताओं को बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली की आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो। गांवों को 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे और जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
यदि विशेष परिस्थिति में कोई कटौती हो तो सोशल मीडिया या लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जानकारी दी जाए। साथ ही कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगे, गलियां व नाली साफ रखी जाए, स्वच्छता के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
बता दें कि बिजली कटौती की सूचना देने के लिए शहरों और कस्बों में उपकेंद्र वार उपभोक्ताओं का ब्यौरा कंप्यूटर में मैसेज भेजने के लिए दर्ज किया जाएगा। इससे यदि संबंधित उपकेंद्र की किन्ही कारण से बिजली कटौती होगी तो केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज आएंगे जो इससे प्रभावित होंगे।
बिजली विभाग की योजना है कि शहरों या कस्बों में आपातकाल के लिए बने पब्लिक एड्रेस सिस्टम से बिजली उपकेंद्रों को जोड़ दिया जाए। इससे इलाकों में बिजली कटौती की सूचना व्यापक स्तर पर दी जा सकेगी। सरकार ने 1912 शिकायत नंबर को प्रचारित करने के लिए कहा है।