फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Sarkar raises strict step, eight engineer suspended

योगी सरकार ने उठाया सख्त कदम, आठ अवर अभियंता निलंबित

Fri, 02 Jun 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Jun 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
Yogi Sarkar raises strict step, eight engineer suspended
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

वाराणसी में सांसद निधि के 47 और विधायक निधि के 86 कार्य समय से पूरे नहीं करने पर शासन ने शुक्रवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के आठ अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


साथ ही एक ठेेकेदार को प्रदेश स्तर पर काली सूची में डाला गया। इसकी संस्तुति डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने शासन से की थी। निलंबित होने वालों में मनोज मेहरोत्रा, राजेश सिंह, अमरदेव, शैलेश कुमार सिंह, अरुण कुमार राय, राजित यादव, हीरालाल यादव और संतोष कुमार शुक्ल हैं।
विज्ञापन


विभाग में कुल 11 अवर अभियंता हैं। अब आठ के निलंबन के बाद तीन ही बचे हैं। डीएम के अनुसार बीते दिनों सांसद-विधायक निधि, क्रिटिकल गैप्स योजनाओं की समीक्षा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कई काम अधूरे मिले। पता चला कि अधिशासी अभियंता की बात भी मातहत नहीं मान रहे।

इस मामले में शासन से आठ अवर अभियंताओं को निलंबित करने और जौनपुर के ठेकेदार भोलानाथ मौर्य की कंपनी बाबा परमहंस इंटरप्राइजेज अलहटिया को प्रदेश स्तर पर काली सूची में डालने की संस्तुति की गई थी। इसे शासन ने मंजूर कर कार्रवाई की सूचना भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed