योगी कैबिनेट विस्तार: पूर्वांचल के 10 जिलों से 11 मंत्री, राजभर व दारा सिंह को शामिल कर BJP ने दिया बड़ा संदेश
Yogi Cabinet Expansion : योगी सरकार में पूर्वांचल का दबदबा बढ़ा है। यही वजह है कि मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के 10 जिलों के 11 मंत्री पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान के आने से पिछड़ा वोट बैंक में पार्टी की पकड़ बढ़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के शामिल होने के बाद सरकार में पूर्वांचल का दबदबा बढ़ गया। मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के 10 जिलों के 11 मंत्री पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मंत्री पद के बंटवारे में भी सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें सामान्य जाति के तीन, पिछड़ा समाज के छह, अनुसूचित जनजाति के एक और एक अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। फिलहाल, एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुकी सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर और भाजपा में वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल कर पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को भी जाहिर कर दिया है।
दरअसल, राजभर समाज पर मजबूत पकड़ रखने वाले सुभासपा अध्यक्ष का लंबे समय का इंतजार मंगलवार को शपथ लेने के साथ ही समाप्त हुआ। इससे पहले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने सपा के साथ मिलकर पूर्वांचल में अच्छा प्रदर्शन किया था।
आजमगढ़ और गाजीपुर में क्लीन स्वीप के साथ जौनपुर में भी सेंधमारी कर भाजपा के सामने चुनौती खड़ी की थी। हालांकि भाजपा ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के जरिये राजभर मतों को साधने की हर संभव कोशिश की, मगर वह उतनी कारगर नहीं हो पाई। ऐसे ही नोनिया बिरादरी के दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाकर एक वर्ग को संदेश दिया है। इसी के साथ ही अब एनडीए गठबंधन ने अपने मजबूत गढ़ पूर्वांचल का दबदबा सरकार में भी बढ़ा लिया है।
यहां बता दें कि मंत्री मंडल में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व वाराणसी का है, इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रुप में रविंद्र जायसवाल और दया शंकर मिश्र शामिल हैं। बलिया से कैबिनेट मंत्री दया शंकर सिंह और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दानिश अली, मऊ से कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और दारा सिंह चौहान, मिर्जापुर से कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, जौनपुर में स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव, सोनभद्र में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड हैं।