फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi adityanath will visit varanasi tomorrow for morari bapu ram katha

CM योगी का वाराणसी दौरा कल, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, सुनेंगे रामकथा

Tue, 24 Oct 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली Updated Tue, 24 Oct 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath will visit varanasi tomorrow for morari bapu ram katha
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अक्तूबर को वाराणसी आ रहे हैं। वह लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा सुबह 9 बजकर 50मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह पांच मिनट बाद सड़क मार्ग से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


लगभग सवा 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 10:30 बजे सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के लिए रवाना होंगे और ायहां वह 11:35 बजे तक रुकेंगे। साथ ही नगर विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, किसानन ऋण मोचन कार्यक्रम के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान विकास खंड काशी विद्यापीठ को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। नालको कंपनी द्वारा 111 विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजना का शुभारंभ भी होगा। यहां से रामनगर के डोमरी गांव रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 11:55 बजे पहुंचने की संभावना है जहां राम कथा श्रवण तथा श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। 12:40 बजे रामनगर पीएसी ग्राउंड में बने हेलीपैड पहुंचेगे और हेलीकॉप्टर से चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे।

यहां 1:10 से 2:10 तक रुकेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे साथ ही किसान ऋण मोचन के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर राजकीय विमान से 2:20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

चंदौली में कृषि विश्वविद्यालय की जगी उम्मीद

yogi adityanath will visit varanasi tomorrow for morari bapu ram katha
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद गृहमंत्री राजनाथ के गृह जनपद चंदौली में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा 25 अक्तूबर को तय है।   सीएम सभा के दौरान जनपद वासियों को बड़ी सौगातें दे दे सकते है। लेकिन आम लोगों को मेडिकल कॉलेज और कृषि विश्व विद्यालय जैसी बड़ी सौगात का इंतजार है। 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान रामनगर में एक चुनावी सभा के दौरान तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने जिले में एक राजकीय मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव के पूर्व लखनऊ से ही मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी किया।

इसके लिए तत्कालीन सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू तत्परता दिखाते हुए अपने गांव में उद्यान विभाग की खाली पड़ी जमीन का एक बड़ा भाग भी मेडिकल कालेज के नाम हस्तांतरित करा दिया और तत्कालीन सीएम के कार्यक्रम के लिए हेलीपैड का निर्माण भी शुरू हो गया।

लेकिन कुछ कारणों से अखिलेश यादव के कार्यक्रम को स्थगित करा दिया गया था। वहीं धान के कटोरे के रुप में विख्यात जनपद में किसानों और छात्रों को कृषि संबंधित शिक्षा और शोध के लिए कृषि विश्व विद्यालय की मांग भी काफी अर्से से की जा रही है। 

18 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

yogi adityanath will visit varanasi tomorrow for morari bapu ram katha
योगी - फोटो : self
सूबे के मुखिया 25 अक्तूबर को चंदौली मआ रहे हैं। वह महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर लोगों को संबोधित करेंगे। वह चंदौली रेलवे क्रासिंग पर 33.47 करोड़ की लागत से 633 मीटर लंबे बनने वाले दो लेन वाली ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे।

इसके अतिरिक्त 200 करोड़ की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और इसके अलावा पूर्ण हो चुकी योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। डीएम हेमंत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दिन में बारह से दो बजे तक जिले में रहेंगे। परियोजनाओं की सूची बनाने में जिला प्रशासन जुटा है। 

 जिलाधिकारी ने बताया कि 17 परियोजनाओं में से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकौनी, शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय धानापुर में वाणिज्य संकाय की कक्षाओं के संचालन और पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में परिवर्तन को मान्यता देने समेत 44 करोड़ की 11 लघु परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

   पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में करीब सौ करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रामा सेंटर समेत छह परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल हैं। जिलाधिकारी के अनुसार 33.47 करोड़ की लागत से 633 मीटर लंबे बनने वाले ओवरब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे।

पुल के करीब डेढ़ वर्ष में तैयार होने की संभावना है। पुल को सकलडीहा रोड से शुरू कर नेशनल हाईवे दो से जोड़ा जाएगा। इससे चंदौली क्रांसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा सीएम कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed