फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath strict stance to UP board examination

UP बोर्ड परीक्षाः सीएम योगी की फटकार के बाद हरकत में आए अधिकारी 

Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath strict stance to UP board examination
सीएम योगी - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की कवायद में तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बनारस समेत कई जिलों के डीएम और डीआईओएस को कड़ी फटकार लगाई थी। सीएम ने कहा था कि नकल हुई तो इसके जिम्मेदारी डीएम, डीआईओएस और जेडी होंगे। ऐसे में उन्हें अपनी जिम्मेदारियां तय करने को कहा था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को फर से एक सिरे से चुस्त दुरुस्त करने में तेजी आ गई है। अधिकारियों की अलग अलग टीमें परीक्षा केंद्रों पर जाकर एक बार फिर से तैयारियों का जायजा लेगी और भौतिक सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन


संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए जोनल से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैयारी कर दी गई है। उन्हें कड़े निर्देश दिए गए हैं। उधर तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने एक बार फिर से तीन फरवरी को केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई है। इस लिहाज से बुधवार को अधिकारियों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक शिक्षा ने वाराणसी मंडल के चार जिलों के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। वहीं मंडल स्तर पर पांच सचल दस्तों का गठन किया गया है।

जेडी को निर्देशित किया गया है कि वो स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लें। परीक्षा हर हाल में सीसीटीवी कैमरे की नजर में हो और उसकी रिकॉर्डिगिं होनी चाहिए। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि वो हर हाल में नकल रोकें।

नकल की शिकायत कहीं मिलती है तो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज कराएं। छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले एक बार फिर से केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक तीन फरवरी को होनी है। 

मजिस्ट्रेट तैनात

Yogi adityanath strict stance to UP board examination
demo pic
वाराणसी : 18 संवेदनशील परीक्षा केंद्र के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट। 

जौनपुर : चार अतिसंवेदनशील और 17 संवेदनशील परीक्षा केंद के लिए छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट।

गाजीपुर : 42 संवेदनशील परीक्षा केंद्र के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट।

चंदौली : 47 अतिसंवेदनशील और 34 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 81 स्टेटिक मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed