फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath says that prime minister should see change in varanasi

प्रधानमंत्री के आगमन पर बनारस में दिखना चाहिए बदलावः सीएम योगी

Thu, 13 Sep 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 13 Sep 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath says that prime minister should see change in varanasi
बैठक करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों को प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया और पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सूची मांगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर उन्हें बदलाव दिखना चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी है कि शहर में सफाई अभियान चले और कहीं भी कूड़े का एक टुकड़ा भी नहीं हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा की और घरों में प्रवासियों को ठहराने के लिए लोगों के रुझान की भी जानकारी ली। प्रशासन की ओर से तैयार कार्ययोजना में कई विभागों को नए सिरे से प्लानिंग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सोनभद्र से बुधवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यो के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अगर पांच दिन बाद प्रधानमंत्री वाराणसी आएं तो आप लोग तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से सकरात्मक जवाब मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार की जाए। शहर में साफ सफाई अभियान की शुरुआत की जाए और प्रधानमंत्री जब शहर में निकले तो उन्हें बदलाव दिखे। काशी में पालिथीन प्रतिबंधित है तो उसका असर दिखना चाहिए और इस बदलाव का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, शाही नाला सहित गंगा से जुड़ी परियोजनाओं को 15 दिसंबर से पहले पूरा कर लें, इसके बाद गंगा में किसी तरह की गंदगी नहीं जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा की बरसात बंद हो रही है, शहर की सभी सड़कें ठीक करा लें। त्योहारी सीजन और उसके बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है, इन बातों का ध्यान रखते हुए शहर के विकास को आगे बढ़ाया जाए।

लाइटिंग, पेयजल, सीवर, साफ सफाई की व्यवस्था को अभियान चलाकर दुरुस्त किया जाए। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में देश विदेश के लोग आएंगे उन्हें यहां अच्छा अनुभव हो। मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा को प्रभावी तरह से मनाने का निर्देश दिया।

बढ़े जलस्तर से प्रभावित लोगों को मिले राहत

Yogi adityanath says that prime minister should see change in varanasi
बनारस में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने कहा प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए पानी उतरने पर वहां कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ ही सफाई, मेडिकल व्यवस्था आदि की सुविधा दी जाए।

त्यौहार के दौरान कुंडों में होने वाले मूर्ति विसर्जन की समुचित व्यवस्था एवं रास्ता आदि ठीक करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शहर के साथ सहित गांवों के प्राइमरी स्कूलों के शौचालयों की सफाई को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरते ही मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बीएचयू बवाल की जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएचयू विश्वविख्यात शिक्षण संस्थान है और उसके माहौल को अच्छा बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। अवांछनीय तत्वों को चिन्हित किया जाए और उन सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उधर, मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस की शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंडित करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा, टीम गठित कर आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के सैंपल जांच कराए और फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों कार्रवाई करें।

बैठक के दौरान राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed