फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath said that kashi make clean in basic form

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, काशी के मूल स्वरुप में ही शहर को स्वच्छ बनाएं

Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath said that kashi make clean in basic form
बैठक करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
काशी के मूल स्वरुप को बरकरार रखने की एक बार फिर से हिदायत देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में सफाई के लिए शनिवार से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने के साथ-साथ सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की भी ताकीद की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के संकेत दिए और जून में पूरी होने वाली परियोजनाओं को अगले 15 दिन में हर हाल पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में काशी के मूल स्वरुप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए। मुख्यमंत्री ने काशी की बड़ी समस्या बन चुकी जाम को समाप्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर अमल करने को कहा। शहर की सड़कों की हालत के लिए अधिकारियों की क्लास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और राज्य की परियोजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने समयसीमा पर काम पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी सूची मांगी। बाबतपुर फोरलेन की धीमी गति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर उसे 15 दिन में पूरा कराने को कहा।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अपराह्न 4.30 बजे पुलिस लाइन में उतरा। वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने जब इस महीने पूरी होने वाली परियोजनाओं के बारे में बात की तो अधिकारियों के चेहरे पर शिकन पड़ गई। अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड फेज-1 एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कों और बरसात की तैयारियों की भी जानकारी ली।  

एसी कमरों से निकलकर शहर का भी लें हाल

Yogi adityanath said that kashi make clean in basic form
बनारस पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एसी कमरों से निकलकर शहर में भ्रमण कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। बारिश के मौसम में लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए और इसकी जानकारी हर स्तर पर अपडेट हो। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान के तहत कराए गए कामों की जानकारी दी।

वहीं शहर में जल संकट और सीवरेज समस्या पर प्रभावी काम नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। जल निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की परियोजनाओं के काम पूरे नहीं होने और शहर के लोगों को हो रही दिक्कत पर फटकार भी लगाई। उन्होंने एक सप्ताह में पेयजल और सीवरेज समस्या के हल के निर्देश दिए।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के मद्देनजर तैयारियों के भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जुलाई माह में आएंगे और विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा दो दिवसीय होगा और इस दौरान काशी को सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed