फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath praise PM modi in varanasi

मैं और मोदी जी हैं तो किसी के पास हाथ फैलाने की जरूरत नहींः सीएम योगी

Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath praise PM modi in varanasi
संत रविदास जी के जयन्ती पर दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की जयंती पर वाराणसी में संत की जन्मस्थली पर सीर गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जब वह हैं और मोदी जी हैं तो आप लोगों को किसी और के पास हाथ फैलाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि जब वह कहीं जाते हैं तो पूरी दुनिया की नजर उन पर रहती है। पूरा अमेरिका मोदी जी के स्वागत में उमड़ पड़ता है। चीन में भी उनका भव्य स्वागत होता है। भारत की तर्ज पर दूसरे देश स्वयं का विकास करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इतनी बड़ी आबादी वाला देश कैसे आसानी से चुनाव संपन्न करा लेता है पूरी दुनिया चौंकती है। सीएम योगी ने कहा कि काशी दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी और शंकर के त्रिशूल पर बसी हुई है और संतों की नगरी है, यहां अलग-अलग राज्य से लोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था के कारण ही प्रधानमंत्री खुद यहां आना चाहते थे लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मैं यहां दर्शन करने आया हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह मौका मिला। 

हर हर महादेव का लगा नारा

Yogi adityanath praise PM modi in varanasi
संत रविदास जी के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इस देश के अंदर रविदास जी के सिद्धांत पर समतामूलक समाज की स्थापना हो, यही हम सबकी कामना है। उन्होंने इस बात की पैरवी भी की कि सबको अपने मुताबिक आराधना करने की आजादी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, यहां मैं देख रहा हूं कि सभी प्रांत के पंडाल लगे हुए हैं, लघु भारत सा नजारा है, चहुंओर खुशियां हैं। सभी रविदास के प्रति श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। यही आस्था हम सबको जोड़ती है। इस आस्था पर प्रहार करने वाला चकनाचूर हो जाता है।

वहीं मंदिर प्रबंधन की तरफ से संत सुरेंद्र दास ने कहा कि सीएम योगी राजा के रूप में आये है और राजा का फर्ज होता है प्रजा का ख्याल रखना। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर बीएचयू के हेलीपैड पर उतरा।

वहां से वह कार से सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। सीएम योगी के संत रविदास मंदिर में पहुंचते ही वहां मौजूद जनता ने हर हर महादेव का नारा लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed