{"_id":"5c7e6e10bdec2213fc3049e2","slug":"yogi-adityanath-narendra-modi-come-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आगमन के पहले आएंगे सीएम योगी, तैयारियों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आगमन के पहले आएंगे सीएम योगी, तैयारियों की करेंगे समीक्षा
Tue, 05 Mar 2019 06:09 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के आठ मार्च के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) वाराणसी आएंगे। शाम को वाराणसी पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे और रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद देर रात लौट जाएंगे।
बता दें आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे और भूमि पूजन सहित अन्य स्थलों को देखेंगे।
इसके बाद हस्तकला संकुल में भी आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले स्थानीय प्रशासन पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गया है।