सीएम योगी ने दी हिदायत, 24 माह में पूरा करें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के विकास की रीढ़ बनेगा। इसके दोनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। सीएम ने कहा एक्सप्रेस-वे का निर्माण समय सीमा के अंदर पूरा करें।
अगर कहीं मिट्टी की परेशानी है वहां के तालाब और पोखरों से मिट्टी की खुदाई कराएं। इसके बाद भी जरूरत हो तो किसानों की जमीन से मिट्टी लें लेकिन मिट्टी निकालने से पहले प्रशासन की इजाजत जरूर लें। बारिश से पूर्व 15 जून तक अर्थवर्क का कार्य पूरा कर लें। किसानों से जुड़े मुद्दे समयबद्ध और बातचीत से सुलझाएं।
कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो या कोई गुंडा टैक्स आदि के लिए कांट्रैक्टर को परेशान करे तो कड़ाई से निपटें। रास्ते के बिजली के तार और खंभे तेजी से हटवाएं और अगर रास्ते में कहीं विद्यालय भवन आ रहा हो तो दूसरी जगह भवन बनवा कर स्कूल शिफ्ट करें, कहीं मंदिर बाधक हो तो दूसरी जगह निर्मित कर विधि-विधान से स्थापित कराया जाए।
जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से परमीशन दिलाएं। पुलिस और जिला प्रशासन कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निस्तारण कराएं।
नुकसान और पर्यावरण को लेकर सतर्क दिखे सीएम
उन्होंने जहां आवागमन के दौरान टूटी सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया वहीं इस दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए काटे गए पेड़ों के स्थान पर और अधिक पौधे लगाने की व्यवस्था पहले ही कर लेने का निर्देश वन विभाग को दिया।
इसके साथ ही सीएम किसानों को लेकर भी काफी सतर्क नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक्सप्रेस-वे से संबंधित जो भी समस्याएं उसे बातचीत से हल किया जाए। किसानों के मुआवजे की जो भी धनराशि है उसका भुगतान किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।