फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Adityanath did not meet Manoj Sinha in Varanasi

बनारस में थे CM योगी आदित्यनाथ और मनोज सिन्हा पर मिले नहीं

Sun, 28 May 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 28 May 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath did not meet Manoj Sinha in Varanasi
manoj sinha yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

यह इत्तफाक है या कुछ और। सूबे में नई सरकार बनने से पहले तक मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे गाजीपुर के सांसद और केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में थे।

विज्ञापन


दोनों बडे़ नेताओं के कार्यक्रम भी थे लेकिन दोनों नेताओं में मुलाकात नहीं हुई। वहीं केेंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने न केवल सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की, बल्कि वह वाराणसी मंडल की समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


दरअसल, जब योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में पार्टी के मंडल अध्यक्षों से मुलाकात कर चुनिंदा लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे, ठीक उसी समय सिन्हा बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को 4जी सुविधाओं की सौगात दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका नतीजा यह हुआ कि पहली बार तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों ही कार्यक्रमों में शामिल होने से परहेज किया।  इस घटनाक्रम को लेकर पार्टी के अंदरखाने तरह-तरह की कानाफूसी शुरू हो गई है। शहर में अटकलों का सिलसिला शुरू हो गया और नए समीकरणों की कयासबाजी का दौर चल पड़ा।


कहा जा रहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद एक ही शहर में एक ही दिन योगी और सिन्हा के कार्यक्रम एक साथ नहीं होने चाहिए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच इसका अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed