आठ मार्च को मिर्जापुर मठ की जमीन पर पीएम करेंगे भूमि पूजन, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास करने वाराणसी आ रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के मिर्जापुर मठ की जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन करेंगे। आधारशिला वाली जगह पर मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 39 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेनेसे पहले मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
मंदिर के पास मिर्जापुर मठ की जमीन को भूमि पूजन के लिए तय किया गया। यहां भजन संध्या चल रही थी। भूमि पूजन के निर्णय के बाद इसके टिनशेड को उखाड़ दिया गया और शिलान्यास स्थल बनाने की तैयारी चलने लगी। इसके बाद मुख्यमंत्री गेट नंबर तीन से निकले और विश्वनाथ मंदिर की तरह बने मंदिर को देखा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कॉरिडोर में आने वाले सभी मंदिरों के पास तक जाने के लिए रास्ता बनाया जाए, ताकि प्रधानमंत्री पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर सकें। मुख्यमंत्री घाट के किनारे तक भी गए, जहां भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा था।
इसके बाद भूमि पूजन स्थल पर काम तेज करा दिया गया। भजन संध्या का टिनशेड हटाकर जेसीबी से खोदाई शुरू हो गई। तोड़े गए भवनों के मलबे को हटाकर समतलीकरण और मंदिरों तक जाने वाले मार्ग बनाने का काम भी शुरू हो गया।
शयन आरती में हुए शामिल
रात 10 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और शयन आरती में शामिल होने के लिए गर्भगृह में गए। आरती करने वाले महंत पंडित श्रीकांत ने पूजा कराई। आठ मिनट बाद मुख्यमंत्री बाहर निकले। उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी, वीडीए वीसी और मंदिर के सीईओ मौजूद रहे।
कॉरिडोर का डीपीआर तैयार