{"_id":"5c7f71cabdec2214046ee3f4","slug":"yogi-adityanath-come-before-narendra-modi-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च को मिर्जापुर मठ की जमीन पर पीएम करेंगे भूमि पूजन, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्च को मिर्जापुर मठ की जमीन पर पीएम करेंगे भूमि पूजन, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
Wed, 06 Mar 2019 12:37 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास करने वाराणसी आ रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के मिर्जापुर मठ की जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन करेंगे। आधारशिला वाली जगह पर मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 39 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेनेसे पहले मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंदिर के पास मिर्जापुर मठ की जमीन को भूमि पूजन के लिए तय किया गया। यहां भजन संध्या चल रही थी। भूमि पूजन के निर्णय के बाद इसके टिनशेड को उखाड़ दिया गया और शिलान्यास स्थल बनाने की तैयारी चलने लगी। इसके बाद मुख्यमंत्री गेट नंबर तीन से निकले और विश्वनाथ मंदिर की तरह बने मंदिर को देखा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कॉरिडोर में आने वाले सभी मंदिरों के पास तक जाने के लिए रास्ता बनाया जाए, ताकि प्रधानमंत्री पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर सकें। मुख्यमंत्री घाट के किनारे तक भी गए, जहां भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा था।
इसके बाद भूमि पूजन स्थल पर काम तेज करा दिया गया। भजन संध्या का टिनशेड हटाकर जेसीबी से खोदाई शुरू हो गई। तोड़े गए भवनों के मलबे को हटाकर समतलीकरण और मंदिरों तक जाने वाले मार्ग बनाने का काम भी शुरू हो गया।
Trending Videos
शयन आरती में हुए शामिल
प्रसाद लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
रात 10 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और शयन आरती में शामिल होने के लिए गर्भगृह में गए। आरती करने वाले महंत पंडित श्रीकांत ने पूजा कराई। आठ मिनट बाद मुख्यमंत्री बाहर निकले। उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी, वीडीए वीसी और मंदिर के सीईओ मौजूद रहे।
कॉरिडोर का डीपीआर तैयार
cm yogi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण पर 380 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंदिर का प्रवेश द्वार 50 फीट से ज्यादा चौड़ा बनाया जाएगा। गलियारे के दोनों तरफ श्रद्धालु के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह जानकारियां मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी।