{"_id":"59ba72974f1c1b36688b4990","slug":"yogi-adityanath-and-piyush-goyal-will-come-varanasi-for-modi-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे CM योगी और पीयूष गोयल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे CM योगी और पीयूष गोयल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 14 Sep 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 सितंबर को दो दिवसीय बनारस दौरे के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने 17 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल आएंगे। इसी दिन पीएम का जन्मदिन भी है। पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाने की तैयारी चल रही है।
आगमन को लेकर बुधवार को लखनऊ में सीएम आर राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के साथ बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि सारा कार्यक्रम पीएमओ को तय करना है।
कमिश्नर नितिन रमेशा गोकर्ण ने सीएम के 17 सितंबर के आगमन की पुष्टि की। बताया कि वह पीएम के आगमन की तैयारियों एवं विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
पार्टी और प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे पीएम के हाथों राज्य सरकार कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराएगी।
विज्ञापन
भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में जिन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया गया था उनमें जो क्रियान्वित हुई हैं उनके लाभार्थियों को भी पीएम के साथ डीरेका के मंच पर खड़ा करने की तैयारी है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत अस्सी घाट पर धर्नुधारी पाणिनी कन्या महाविद्यालय की कन्याओं के कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। किसान ऋण मोचन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को लाभ पीएम देंगे। 22 को एक बड़ा कार्यक्रम और 23 को भी एक बड़ा कार्यक्रम कराया जाएगा।

पीएम के आगमन की तैयारियों में जुटे सरकारी अमला
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 और 23 सिंतबर के काशी आगमन की तैयारियों में सरकारी अमला जुट गया है। इस संबंध में बुधवार को कमिश्नर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण अपने कार्यालय में डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
20 सितंबर तक हर हाल में शहर की सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि सड़कें पूरी तरह ब्लैककोट हो जाए, गिट्टी कहीं न दिखे। नगर निगम को पूरे नगर क्षेत्र में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
पीएम की अगवानी में राज्यपाल रामनाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे।
कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को डीरेका समेत अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर लाइट एंड साउण्ड, सीटिंग एवं पंडाल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार आ रहे हैं।
कार्यक्रम की भव्यता को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं नही होनी चाहिये। डीरेका कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थलों एवं सड़कों के चौराहा-तिराहा सहित सड़कों से जुड़ी गलियों के मोड़ पर मजबूत बैरेकेटिंग कराने को कहा।
डिवाइडरो की मरम्मत के साथ ही रंगाई-पुताई के लिए विकास प्राधिकरण को कहा। लंका-सोनारपुरा-गोदौलिया मार्ग पर आईपीडीएस को मुख्य मार्ग पर 23 सितंबर तक कार्य करने पर कमिश्नर ने पाबंदी लगाई दी है। इससे सड़कों को ठीक कराने में सहूलियत होगी।