फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Adityanath 2.0 government shapath Grahan today Special worship in kashi varanasi before cm yogi oath ceremony

ताजपोशी आज: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले बनारस में विशेष पूजा-पाठ, यूपी के विकास को मांगा आशीर्वाद

Fri, 25 Mar 2022 12:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 12:57 PM IST
सार

यूपी सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ आज शपथ लेंगे। उनकी ताजपोशी से पहले वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-पाठ किया। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath 2.0 government shapath Grahan today  Special worship in kashi varanasi before cm yogi oath ceremony
शपथ ग्रहण से पहले बनारस में विशेष पूजा-पाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर बाद होगा। 37 साल बाद ऐसा होने जा रहा, जब पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कोई सीएम दूसरी बार इस कुर्सी पर आसीन होगा। सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने तरीकों से उनके लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में वाराणसी में कई विशेष अनुष्ठान आयोजित हुए। शुक्रवार सुबह भेलूपुर क्षेत्र के गुरुधाम मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रुद्राभिषेक और पूजन किया। भाजपा नेताओं का के मुताबिक, यह पूजन अनवरत तब तक जारी रहेगी जब तक महाराज जी शपथ ग्रहण नहीं कर लेते।
विज्ञापन



भाजपा कार्यकर्ता अनिशा शाही ने बताया कि काशी भोलेनाथ की नगरी है और हमलोग बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और पूजन कर रहे हैं। ये रुद्राभिषेक और पूजन हमलोग सीएम योगी को बधाई देने और सकुशल पांच साल के कार्यकाल के लिए कर रहे हैं। ताकि वो यूपी को और हम महिलाओं को सुरक्षा दे सकें। साथ ही उत्तर प्रदेश का विकास कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे की टीम ने बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

Yogi Adityanath 2.0 government shapath Grahan today  Special worship in kashi varanasi before cm yogi oath ceremony
नमामी गंगे के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

नमामि गंगे की टीम ने गुरुवार शाम गंगा द्वार से श्री काशी विश्वनाथ व मां गंगा की आरती उतारी। आरती के जरिए उन्होंने देश और प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। गंगा द्वार पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश की कामना की गई।

भगवा ध्वज, राष्ट्रध्वज और डमरू निनाद संग मां गंगा की आरती उतारी गई।  नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि गंगा द्वार से बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की आरती उतारकर हमने राष्ट्र और प्रदेश के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है । 

काशी विश्वनाथ धाम में शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण

योगी आदित्यनाथ की दोबारा ताजपोशी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था आम जनता के लिए की गई है। काशी विश्वनाथ धाम के अंदर दो स्थानों के साथ ही तहसील सदर, राजातालाब एवं पिंडरा, जिला मुख्यालय व सिगरा में एलईडी लगाई है। इन स्थानों पर सांस्कृतिक पार्टियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 

बनारस से लखनऊ पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता
यूपी सरकार-2 के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए बनारस से भाजपा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने बताया कि योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए महानगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से तीन-तीन बसों सहित कुल 10 बसों की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed