Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yoga is the eternal practice of self-realization: Prof. Shitala

योग आत्मबोध की सनातन साधना है : प्रो. शीतला

Sat, 09 May 2026 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the eternal practice of self-realization: Prof. Shitala
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सांख्य योग तंत्र आगम विभाग की ओर से सांख्य योगशास्त्रे योगतत्त्व विमर्श विषयक एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में योग, सांख्य एवं भारतीय दर्शन की गूढ़ परंपरा पर विद्वानों ने गहन मंथन करते हुए योग को केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मबोध एवं चित्तशुद्धि का दिव्य साधन बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शीतला प्रसाद पांडेय ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में योग केवल साधना नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित व दिव्य बनाने की वैज्ञानिक पद्धति है। सांख्य और योग का समन्वय मनुष्य को आत्मानुभूति की दिशा प्रदान करता है। मुख्य अतिथि प्रो. मार्कंडेय नाथ तिवारी ने कहा कि सांख्य दर्शन जहां तत्वों का विश्लेषण करता है, वहीं योग उन तत्वों के व्यावहारिक अनुभव का मार्ग प्रशस्त करता है। योगतत्त्व का वास्तविक उद्देश्य चित्तवृत्ति निरोध के माध्यम से आत्मप्रकाश की प्राप्ति है। विशिष्ट वक्ता प्रो. सुधाकर मिश्र ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में योग आत्मानुशासन, विवेक और आध्यात्मिक चेतना का आधार है। आधुनिक युग में योग का दार्शनिक पक्ष समझना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम ने संयोजक प्रो. राघवेंद्र दुबे रहे। शुभारंभ डॉ. विवेक कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंगलाचरण से किया। मंगलाचरण डॉ. अंबति लक्ष्मण राव शास्त्री ने किया। संचालन डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed