फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Year Ender 2024 Puja special 259 trains ran in 1725 rounds in Northeast Railway

Year Ender 2024: पूर्वोत्तर रेलवे में 1725 फेरों में चलीं 259 पूजा विशेष ट्रेनें, 18 स्टेशनों की बदली सूरत

Wed, 01 Jan 2025 07:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 01 Jan 2025 07:52 AM IST
सार

Year Ender 2024: वर्ष 2024 में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 127.07 किमी रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण व विद्युतीकरण हुआ। इसके साथ ही बनारस समेत 18 स्टेशनों की सूरत बदली। 

विज्ञापन
Year Ender 2024 Puja special 259 trains ran in 1725 rounds in Northeast Railway
ट्रेन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों के परिचालन से लेकर रेल पटरियों के बिछाने में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने रिकॉर्ड काम किया। 259 पूजा विशेष ट्रेनें 1725 फेरों में चलाई गईं। वहीं, बनारस समेत 18 स्टेशनों की सूरत भी बदल गई। वाराणसी मंडल में 65 ट्रैक किमी रेल पटरियों को नई रेल पटरियों (60 किग्रा) के साथ नया बनाया गया। 78 ट्रैक किमी का नवीनीकरण व 78 टर्नआउट का नवीनीकरण किया गया।

विज्ञापन


इस साल कुल 127.07 किमी दोहरीकरण व तीसरी लाइन का कार्य पूरा किया गया, जिसमें छपरा-गौतमस्थान (8.85 किमी), भटनी-औंड़िहार परियोजना के तहत बेलथरा रोड-कीड़िहरापुर (13.85 किमी), फेफना-इन्दारा-मऊ-शाहगंज परियोजना के तहत रसड़ा-इन्दारा (28.22 किमी), खुरहट-सठियांव (18.17 किमी.) एवं खोरासन रोड-दीदारगंज रोड-शाहगंज (23.65 किमी.) व वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज परियोजना के तहत गंगा पर दोहरी लाइन के रेल पुल निर्माण सहित झूंसी-प्रयागराज (7.68 किमी.) खंडों का दोहरीकरण कार्य और छपरा कचहरी-छपरा (3.0 किमी.) का कार्य शामिल है। इसी क्रम में, गाजीपुर घाट-ताड़ीघाट एवं गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट (16.79 किमी.) नई रेल लाइन का कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस वर्ष वाराणसी मंडल पर अब तक लगभग 75 किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूरा किया गया है। ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य के पूरा होने से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हुआ है। साथ ही लाइन क्षमता में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed