फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandrababu Naidu in Kashi Says India global image strengthened this New India and Self-reliant India

काशी में चंद्रबाबू नायडू: बोले- दुनिया में भारत की छवि हुई मजबूत, यह नया भारत और आत्मनिर्भर भारत है

Fri, 18 Sep 2026 10:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 10:07 AM IST
सार

सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अंग्रेजी में भाषण दिया। बीच-बीच में वे हिंदी भी बोले। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये आत्मनिर्भर भारत है। 

विज्ञापन
Chandrababu Naidu in Kashi Says India global image strengthened this New India and Self-reliant India
काशी में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हर हर महादेव, जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि काशी आकर गौरवान्वित हूं। काशी विश्व की प्राचीन नगरी के साथ ऊर्जा की नगरी है। काशी के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के प्रधानमंत्री की कर्म भूमि है। काशी ने देश को ऐसा नेता दिया है जिसके पास वैश्विक स्तर की सोच के साथ विकास की क्षमता है। दुनिया में भारत की छवि मजबूत हुई है। यह नया और आत्मनिर्भर भारत है।

विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू ने अंग्रेजी में भाषण दिया। लोगों से पूछा कि क्या ट्रांसलेटर की जरूरत है, कार्यकर्ताओं ने मना कर दिया तो फिर लगातार अंग्रेजी में भाषण देते रहे और बीच-बीच में हिंदी भी बोलते रहे।
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामान्य परिवार में पैदा होकर स्टेशनों पर चाय बेची और आज वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान दिला रहे। लोकतंत्र में आप अच्छी सोच लेकर मेहनत करते हुए ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। देश बदल रहा है। देश आगे बढ़ रहा है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


80 करोड़ को राशन और चार करोड़ को आवास की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है। अन्नदाता मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अपने आप में बड़ी सोच है। विधानसभा और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था जल्द होगी।

Chandrababu Naidu in Kashi Says India global image strengthened this New India and Self-reliant India
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
नायडू ने की सीएम योगी की तारीफ
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि महाकुंभ में करोड़ों लोगों की सहभागिता रही। यह मुख्यमंत्री योगी के शानदार प्रयासों से संभव हो सका। योगी ने यहां जादू किया हुआ है। अयोध्या में वर्षों के प्रयासों के बाद राम मंदिर को बनाने में सफलता मिली। बालाजी मंदिर यूपी में बनाने के लिए मुख्यमंत्री से जमीन मांग रहे हैं।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करेगी : पंकज चौधरी
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। एक सामान्य कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर बहुत संघर्षों वाला रहा है। वाराणसी से वडनगर तक की यात्रा को प्रतिदिन 60 से 80 जगहों पर स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा केवल आयोजन नहीं है बल्कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करेगा। 

मंच पर इन नेताओं की मौजूदगी
सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक वीडी शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल, राज्य मंत्री जेपीएस राठौर, मंत्री अनिल राजभर, मेयर अशोक कुमार तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी अरुण पाठक, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कोरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, विधायक नीलकंठ तिवारी, टी राम, सुनील पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्रा के अलावा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, बृज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, शैलेंद्र मिश्रा, गौरव राठी, दिनेश कालरा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed