Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Year Ender 2024 Kashi lost Shyam Dev chaudhary kulpati Tiwari remembered many cases quite famous

Year Ender 2024 : काशी ने अपनों को खोया..., आंखें नम कर गए दादा, कुलपति तिवारी जैसे लोग; जानें चर्चित मामले

Mon, 30 Dec 2024 01:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:42 PM IST
सार

Varanasi News : साल 2024 में काशी के जाने-माने नेता सहित कई लोगों ने अंतिम सांस ली। इसको लेकर भी ये साल याद रखा जाएगा। इसके साथ ही कई घटनाएं भी ऐसी हुईं, जो काफी चर्चा में रहीं। इस रिपोर्ट में ऐसी ही मामलों की विस्तृत जानकारियां मिलेंगी।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Kashi lost Shyam Dev chaudhary kulpati Tiwari remembered many cases quite famous
श्याम देव राय चौधरी दादा, कुलपति तिवारी और पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और सात बार के विधाायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा का लंबी बीमारी के बाद 26 नवंबर को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई राज्यपालों और मंत्रियों ने उनके निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन


दादा वाराणसी में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार विधायक रहे। वहीं, काशी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत कुलपति तिवारी को खो दिया। 26 जून को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वहीं, 22 जून को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहकर 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित निधन हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

काशी के मंदिरों में साईं प्रतिमा का विवाद पहुंचा देश भर में 
मंदिरों के शहर काशी में साईं प्रतिमा हटाने के मुद्दे ने पूरे देश को जोड़ा। शहर के 42 से अधिक मंदिरों से साईं की प्रतिमाएं हटाई गईं। सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भी भेजा। इस मामले में शंकराचार्य के साथ ही देश भर के मंदिरों ने अपना समर्थन दिया। 

काशी में मंदिरों से साईं की प्रतिमा को हटाने का मामला तब प्रकाश में आया जब रातों रात बड़ा गणेश मंदिर से साईं की प्रतिमा को हटवाया गया। इसके साथ ही पुरुषोत्तम मंदिर से भी साईं की प्रतिमा हटा दी गई। इसके बाद देश भर में इस अभियान की चर्चा हुई और काशी के साईं भक्त एकजुट हो गए थे। पुलिस ने रेशम कटरा के मंदिर के पुजारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में चले जूते-चप्पल
मणिकर्णिका घाट पर मसान की होली खेलने के बाद युवाओं की टोली श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान युवाओं ने धाम क्षेत्र में चप्पल मार होली खेली। पूरे मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देश भर में इसकी निंदा हुई। मंदिर प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठा दी और धाम में प्रवेश के लिए सख्ती बढ़ा दी।

दीपावली पर विवाद तो दी शास्त्रार्थ की चुनौती
होली के बाद दीपावली की तिथि पर विवाद हुआ तो काशी विद्वत परिषद ने राममंदिर का मुहूर्त बताने वाले गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ को शास्त्रार्थ की चुनौती दी। हालांकि गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ शास्त्रार्थ के लिए नहीं पहुंचे। 

सावन पूर्णिमा पर टूट गई थी 358 साल पुरानी मंदिर की परंपरा
वाराणसी। धर्म, संस्कृति और परंपराओं के शहर बनारस में सावन पूर्णिमा पर 358 साल की परंपरा टूट गई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास से निकलने वाली बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल रजत प्रतिमा की यात्रा को रोक दिया। इस मामले में पूर्व महंत स्व. डॉ. कुलपति तिवारी की दिव्यांग (दृष्टिबाधित) पत्नी मोहिनी देवी अनशन पर बैठी थीं।

टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। हालांकि मंदिर प्रशासन का कहना था कि विश्वनाथ मंदिर परिसर में सारी परंपराएं निभाई गईं। पालकी यात्रा के लिए सभी पक्षों को बुलाया गया था। एक पक्ष ने उत्साह से हिस्सा लिया। झूलनोत्सव में भी प्रतिभाग किया, लेकिन दूसरा पक्ष मंदिर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed