फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   year ender 2023 of theft in 131 temples in Varanasi in one year

दुस्साहस: काशी में चोरों ने मंदिरों को भी नहीं छोड़ा, सालभर में 131 मंदिरों को बनाया निशाना; उड़ा ले गए सामान

Thu, 21 Dec 2023 03:27 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Dec 2023 03:27 PM IST
सार

कमिश्नरेट के तीनों जोन में हर दूसरे घर को छोड़कर एक देवस्थल है। प्राचीन मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं को सोना और चांदी तक चढ़ता है। इसी का फायदा चोर, उचक्के उठाते हैं। 

विज्ञापन
year ender 2023 of theft in 131 temples in Varanasi in one year
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदिरों के शहर काशी में चोर, उचक्के मंदिरों और देवस्थलों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। चोर मंदिरों से दानपेटिका, पीतल के घंटे आदि सामान चोरी हो रहे हैं। एक साल में मंदिरों में 131 चोरी की घटनाएं हुईं हैं। इसमें गोमती जोन में ज्यादा घटनाएं हुई हैं। कुछ मामलों का पुलिस ने खुलासा किया जबकि ज्यादातर में चंदा लगाकर मंदिर में सामान उपलब्ध करा दिया।

विज्ञापन


कमिश्नरेट के तीनों जोन में हर दूसरे घर को छोड़कर एक देवस्थल है। प्राचीन मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं को सोना और चांदी तक चढ़ता है। कहीं चांदी के मुकुट तो सोने की नथिया तक भी देवी मंदिरों में भक्त देते हैं। दानपेटिका में भक्त अपने समर्थ के अनुसार चढ़ावा चढ़ाते हैं। इसी का फायदा चोर, उचक्के उठाते हैं। ठंड के मौसम में मंदिरों और दुकान, मकानों में चोरी की घटनाएं ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन


तीन माह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं
लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा ठकुरान बस्ती स्थित मां दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना के तीन माह बाद भी पर्दाफाश नहीं हो सका। यहां से चोर चांदी का मुकुट, नथिया, पीतल का घंटा समेत अन्य सामान चोर समेट ले गए थे। हालांकि पुलिस ने मंदिर पर सीसी कैमरे लगवा दिए हैं। रोहनिया थाना के दरेखूं में प्राचीन शिव मंदिर का दान पेटिका तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस इस मामले को भी नहीं खोल सकी। शिवपुर के मीरापुर बसहीं में तीन माह पहले देवस्थल की दानपेटी चोरी हो गई थी। गंगा घाट किनारे के मंदिरों में चोरी की घटनाओं से परेशान होकर लोगों ने सीसी कैमरे लगवा दिए। इससे यहां चोरी की घटनाएं कम हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामले आ चुके हैं सामने

केस-एक
19 दिसंबर की रात रोहनिया के महदेइया गांव स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर से पीतल का दो बड़ा घंटा चोरी हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की है। इस घटना से पुलिस के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है।

केस-दो
19 दिसंबर की रात भेलूपुर थाना के रविंद्रपुरी स्थित शिव मंदिर से दो किलो चांदी का सर्प, त्रिशूल, पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस सीसी कैमरे के आधार पर कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

केस-तीन
तीन नवंबर को पांडेयपुर पुलिस चौकी के पास दुर्गा मंदिर के बाहर दान पेटिका तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया था। कब्जे से 2811 नकदी भी बरामद किया था।

क्या कहते हैं अधिकारी
सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। बाजार, बैंक, मंदिर और काॅलोनियों निगरानी तेज करने करने की हिदायत दी गई है। देर रात घूमने और संदिग्धों का पूरा विवरण दर्ज करने को कहा गया है। - डॉ. के. एजिलरसन, संयुक्त पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed