फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yatindranath and Vijaynath's work to receive the Rajbhasha Gaurav Samman

Varanasi News: यतींद्रनाथ-विजयनाथ की रचना को मिलेगा राजभाषा गौरव सम्मान

Wed, 26 Aug 2026 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Yatindranath and Vijaynath's work to receive the Rajbhasha Gaurav Samman
काशी के राजभाषा के लिए समर्पित साहित्यकार यतींद्र नाथ चतुर्वेदी और बीएचयू के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय नाथ मिश्र को उनकी कृति दंडपाणि च भैरवं के हिंदी में मौलिक लेखन के लिए राजभाषा गौरव पुरस्कार मिलेगा। 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि उनकी पुस्तक भारत की संस्कृति परंपरा और मूल्यों को उजागर करती है। काशी ने एक कालातीत सफर तय किया है, उस युग के कल से लेकर इस युग के आज तक का सफर। दंडपाणि च भैरवम् हमारे भगवान और भारतीय सभ्यता की परत दर परत संक्षिप्त कथा है। डाॅ. मिश्र की एक महत्वपूर्ण ''''रचना रामचरित मानस की पांडुलिपियां (ज्ञात-अज्ञात तथ्य)'''' पूरे देश में चर्चा का विषय रही है। इसे हिंदुस्तानी एकेडमी इलाहाबाद की ओर से तुलसीदास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

काशिका संपदा में गहरी रुचि रखने वाले प्रो. मिश्र ने वाराणसी में गंगा में बढ़ते प्रदूषण पर शोध, अंतरराष्ट्रीय काशी घाट वाक् विश्वविद्यालय, तीर्थायन जैसे कई आयामों को विस्तार दिया है। यतींद्र नाथ चतुर्वेदी का साहित्य केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि भारत की सनातन ऋषि-परंपरा, इतिहास और आधुनिक समाजशास्त्र का एक जीवंत दस्तावेज है। भारतीय साहित्य, वैदिक परंपरा और प्राचीन इतिहास के सशक्त हस्ताक्षर हैं। वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (भारत सरकार) की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed