{"_id":"61f992aceed1b75c275ac4f7","slug":"yashovardhan-of-kashi-also-joined-the-race-for-ipl-varanasi-news-vns6364995121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की दौड़ में काशी के यशोवर्धन भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की दौड़ में काशी के यशोवर्धन भी हुए शामिल
विज्ञापन
वाराणसी। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए बरेका के यशोवर्धन सिंह का नाम आईपीएल आक्शन (नीलामी) सूची में शामिल किया गया। 12 फरवरी को बंगलूरू में होने वाली नीलामी में यशोवर्धन की बोली लगेगी।
नवंबर 2021 में हुए अंडर 25 मेन्स स्टेट ए वन डे टूर्नामेंट में तमिलनाडू के खिलाफ अर्ध शतक सहित 134 रन की शानदार पारी खेलने पर यशोवर्धन को आक्शन की सूची में आईपीएल समिति की ओर से शामिल किया गया है। रणजी ट्राफी के लिए यूपी टीम के शिविर में प्रशिक्षण के लिए कानपुर पहुंचे यशोवर्धन ने फोन पर बताया कि पहली बार आईपीएल आक्शन के लिए चयन हुआ जिसको लेकर काफी उत्साहित हूं। किसी टीम के लिए मेरे नाम की बोली लगती है तो बेहतर प्रदर्शन कर काशी का मान बढ़ाने की कोशिश करूंगा।
ये है उपलब्धियां
यशोवर्धन ने अपने खेल करियर में कूच बिहार ट्राफी, विनू माकड़ ट्राफी, अंडर 25 मेन्स स्टेट ए वन डे सहित मुंबई टीम के लिए राष्ट्रीय ट्रायल में अपने बल्ले का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
इनका भी नाम हो चुका शामिल
यशोवर्धन से पहले आईपीएल के आक्शन सूची में बनारस के दो अन्य क्रिकेटर मोहम्मद सैफ और शुभम चौबे नाम शामिल किया जा चुका है। इनके अलावा आईपीएल से पहले आसीएल (इंडिन क्रिकेट लीग) में अविनाश खेल चुके है।