फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrestling State Championship to be held from February 17 to 19

Varanasi News: 17 से 19 फरवरी तक होगी कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप

Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wrestling State Championship to be held from February 17 to 19
औड़िहार। जिला कुश्ती संघ गाजीपुर के सचिव कमलेश यादव व संयुक्त सचिव राम आशीष यादव ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से 17 से 19 फरवरी तक अंडर -15 में बालक, बालिका कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप आरटीओ ऑफिस रमईपट्टी (जमालपुर) वाराणसी में होगी। गाजीपुर की टीम प्रतिभाग करेगी। गाजीपुर कुश्ती संघ द्वारा चयन ट्रायल शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। 38 किलो में वारिस अहमद सोनकर, 41 किलो में अंकित यादव, 44 किलो में अभिनव, 48 किलो में प्रिंस सोनकर, 52 किलो में माधव यादव, 57 किलो में मोहम्मद हुसैन खान, 62 किलो में विपुल, 68 किलो में प्रियांशु, 85 किलो में कृष्णा यादव प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किए। ग्रीको रोमन में 38 किलो में राज यादव, 41 किलो में अंकुश यादव, 44 किलो में आर्यन यादव, 48 किलो में विनायक चौहान, 52 किलो में अजित यादव, 57 किलो में प्रियांशु यादव, 62 किलो में आयुष यादव, प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। बालिका वर्ग में 33 किलो में अनुष्का यादव, 36 किलो में सिद्धि यादव, 39 किलो अर्चना कुमारी, 42 किलो प्रिया सेन, 46 किलो महक, 66 किलो में निवास लक्ष्मी यादव, प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। चयन ट्रायल में मुख्य अतिथि हरिओम पाण्डेय रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रेमचंद यादव, कमलेश यादव, राम आशीष यादव,अजय विंद ने कार्य किया। महेंद्र पहलवान, संजय यादव, पंकज, करण सिंह, भरत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article