{"_id":"69fcf62d1e527102b70175a8","slug":"wrestling-girls-from-bhu-and-men-from-naipura-arena-won-medals-varanasi-news-c-20-1-vns1103-1383824-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती : बीएचयू की बालिकाओं, नैपुरा अखाड़े के पुरुषों ने हासिल किए पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती : बीएचयू की बालिकाओं, नैपुरा अखाड़े के पुरुषों ने हासिल किए पदक
विज्ञापन
कुश्ती में वाराणसी के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में कुश्ती के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय कुश्ती में नैपुरा अखाड़े के सौरभ और मुलायम ने पदक जीते हैं। इसके अलावा बीएचयू शिवाजी हॉल की बालिका खिलाड़ियों पायल और साक्षी ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि गंगा का कछार कुश्ती के लिए अनुकुल है। यहां से कई बड़े कुश्ती खिलाड़ी निकले हैं। कुश्ती संघ ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता कराकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए जिले में 32 दिनों में तीन प्रादेशिक प्रतियोगिता कराकर खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया गया है। नैपुरा अखाड़े के सौरभ यादव के बाद मुलायम यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। मुलायम ने छत्तीसगढ़ में हुई प्रतियोगिता में रजत जबकि बीएचयू शिवाजी हॉल की खिलाड़ी पायल और साक्षी यादव ने कांस्य पदक जीता था। वाराणसी पहुंचने पर कुश्ती खिलाड़ियों का सम्मान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिवाजी हॉल में किया गया। विवि क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. हरी राम यादव ने बताया कि लगातार मैच होने से खिलाड़ियों को मिल रहा है।