{"_id":"65fcafdb07e38de6c00b6389","slug":"wrestling-7-daughters-of-kashi-won-medals-varanasi-news-c-20-vns1056-550753-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती: काशी की 7 बेटियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती: काशी की 7 बेटियों ने जीते पदक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से गोंडा के नंदनी नगर में आयोजित ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में काशी के सात बेटियों ने पदक जीते। इसमें चार स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-20 फ्रीस्टाइल 53 किलो भारवर्ग में अंशु यादव ने रजत, 62 किलो में वसुंधरा यादव ने कांस्य, 65 किलो में कशिश यादव ने स्वर्ण, अंडर 15 फ्रीस्टाइल 42 किलो में आकांक्षा यादव ने स्वर्ण, 46 किलो में रिया यादव ने स्वर्ण, 54 किलो में रिया यादव ने कांस्य, 66 किलो में पलक यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-15 व 20 आयुवर्ग में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 22 मार्च तक आयोजित है। वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 41 खिलाड़ियों में महिला वर्ग में 14 और पुरुष वर्ग में 27 खिलाड़ी शामिल हैं। इस मौके पर यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, कुश्ती प्रशिक्षक उमेश, सुनील यादव, अनिल यादव, राजकुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।