फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worship rituals were performed at Jhulelal temples during the Chaliha Mahotsav

Varanasi News: झूलेलाल मंदिरों में चालिया महोत्सव पर हुआ पूजन-अर्चन

Fri, 17 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Worship rituals were performed at Jhulelal temples during the Chaliha Mahotsav
लक्सा के श्री झूलेलाल मंदिर में चालीहा व्रत महोत्सव के शुभारंभ कर भगवान की आरती करते श्रद्धालु।
सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के चालिया महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। लक्सा सहित विभिन्न कॉलोनियों में स्थित झूलेलाल मंदिरों में दर्शन-पूजन और सत्संग हुआ। भजन-कीर्तन से भगवान झूलेलाल की महिमा का गान किया। भगवान झूलेलाल से सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। 40 दिनों तक लगातार यह उत्सव चलेगा। सोनिया स्थित अशोक नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में सुबह भगवान झूलेलाल का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कलश स्थापना की गई। जय झूलेलाल... के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। पूजन में अशोकनगर सिंधी पंचायत के मुखिया देवेंद्र डोडवानी, ताराचंद कुकरेजा, मोती साहिता, श्रीचंद पंजवानी, बबनी कुकरेजा, पलक, कविता, कनक आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed