{"_id":"67f1388cc3b12d47a507deb8","slug":"worship-of-mother-bhagwati-in-central-jail-ramdhuni-hari-kirtan-organized-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : केंद्रीय कारागार में मां भगवती की उपासना, रामधुनि हरि कीर्तन का आयोजन, माहौल हुआ भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : केंद्रीय कारागार में मां भगवती की उपासना, रामधुनि हरि कीर्तन का आयोजन, माहौल हुआ भक्तिमय
Sat, 05 Apr 2025 07:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:35 PM IST
सार
केंद्रीय कारागार में मां भगवती की उपासना शुरू हुई। रामधुनि हरि कीर्तन की शुरूआत हुई जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बता दें कि 24 घंटे तक लगातार कीर्तन गाया जाएगा उसके बाद मां को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में शुरू हुआ कीर्तन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केन्द्रीय कारागार वाराणसी में माँ भगवती की उपासना का त्यौहार नवरात्रि बड़ी धूम-धाम से मनायी जा रही है। कारागार में माँ भगवती की प्रतिमा स्थापित की गयी है। जिसके अखण्ड ज्योति से पूरे कारागार का वातावरण भक्ति मय बन गया है।
विज्ञापन
माँ की आरती और पूजन प्रतिदिन वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण के द्वारा सम्पन्न होता है। कारागार में निरूद्ध बन्दियों द्वारा प्रतिदिन पूरे श्रद्धा से उपवास रखकर माँ का पूजन-आराधना व संगीत मय आरती गायी जाती है। बन्दियों के इसी भक्ति भावना और उत्साह को देखते हुए वरिष्ठ अधीक्षक के द्वारा अखण्ड रामधुनि हरीकिर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कीर्तन 5 अप्रैल दिन शनिवार को प्रारम्भ हुआ और समापन 6 अप्रैल दिन रविवार को होगा। रविवार को हरीकिर्तन के समापन के पश्चात रामजन्म कराया जायेगा तथा दिब्य हवन आदि द्वारा माँ को विदाई दी जायेगी। माँ भगवती की प्रतिमा का विसर्जन 7 अप्रैल दिन सोमवार को सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, कारापाल अखिलेश कुमार, उप कारापाल अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।