{"_id":"649479989bde305e4f0d3ec4","slug":"world-yoga-day-95-battalion-crpf-did-yoga-karmayogi-honor-to-commandant-and-his-wife-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Yoga Day: 95 बटालियन सीआरपीएफ ने किया योग, कमांडेंट और उनकी पत्नी को कर्मयोगी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Yoga Day: 95 बटालियन सीआरपीएफ ने किया योग, कमांडेंट और उनकी पत्नी को कर्मयोगी सम्मान
Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
सार
विश्व योग दिवस पर वाराणसी के पहड़िया स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने योग किया। शुभारंभ कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष और उनकी पत्नी डॉक्टर बिंदू ने किया।
विज्ञापन
95 बटालियन सीआरपीएफ ने किया योग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व योग दिवस पर वाराणसी के पहड़िया स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने योग किया। शुभारंभ कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष और उनकी पत्नी डॉक्टर बिंदू ने किया। योग गुरु योगेश्वर नाथ, काल भैरव परिवार आदि ने कपालभाति, भद्रासन, मकरासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी व ओम व्यायाम आदि कराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रसिद्ध योगाचार्य काल भैरव मंदिर परिवार के योगी प्रकाश नाथ योगेश्वर ने कमांडेंट और उनकी पत्नी डॉक्टर बिन्दू को समाज के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया। इस योग शिविर में एक महिला अपने नवजात शिशु को लेकर आई और योगाभ्यास भी किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 95 बटालियन के अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों और आम जनमानस ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑफिसर,जवान एवं आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना और शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है। कार्यक्रम के अंत में अनिल कुमार बृक्ष ने योग गुरु को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।